बगहा, फरवरी 7 -- इनरवा । हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद आशा कार्यकर्ता को काम नहीं मिला है। इसको लेकर भंगहा पंचायत के वार्ड-4, की केंद्र संख्या 30 की आशा कार्यकर्ता जयमति ने मैनाटांड़ के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को पत्र लिखा है। पत्र मे बताया गया है कि तीन माह पूर्व हाई कोर्ट के आदेश पर सिविल सर्जन, बेतिया ने मुझे पोसक क्षेत्र में आशा के रूप में कार्य करने की अनुमति दी है। परन्तु उससे कोई कार्य नहीं कराया जा रहा है। मामले में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी विजय चौधरी ने बताया कि आशा को कार्य करने के लिए पत्र निकाल दिया गया है। आरोप की जांच कराई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.