हाई अलर्ट: कड़ी सुरक्षा में निकलेगा ताजिया जुलूस
गया, जून 25 -- मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। शुक्रवार को निकलने वाले ताजिया जुलूस को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। डीएम शशांक शुभांकर और एसएसपी सुशील कुमार ने संयुक्त समीक्षा बैठक कर स्पष्ट कर दिया कि किसी भी कीमत पर कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उपद्रवियों और अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटने का निर्देश दिया गया है। डीएम शशांक शुभांकर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बिना लाइसेंस ताजिया निकालने की अनुमति नहीं होगी। डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और किसी भी नए रूट को अनुमति नहीं दी जाएगी। जुलूस में शामिल लोगों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए वालेंटियरों को पहचान पत्र जारी करने तथा उनकी सूची मोबाइल नंबर के साथ रखने का न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.