मुंगेर, जुलाई 29 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। भारतीय रेल यांत्रिक एवं विद्युत अभियांत्रिकी संस्थान (इरिमी), जमालपुर में गुरुवार को रेलवे बोर्ड के अपर सदस्य (यातायात) देवेंद्र कुमार के आगमन पर गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। संस्थान के महानिदेशक अनिमेष कुमार सिन्हा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान संस्थान की उपलब्धियों, प्रशिक्षण व्यवस्था, अनुसंधान गतिविधियों तथा भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। स्वागत समारोह के बाद नव सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षुओं ने महिषासुर मर्दिनी स्तोत्रम, मैथिली एवं हिंदी समूह गीत तथा आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वंदे भारत सहित देश की हाईस्पीड रेल तकनीक एवं उसकी व्यवहार्यता पर आधारित छात्र परियोजना रही। जीएमसीसी, ब...