कानपुर, जून 16 -- कानपुर। मर्चेंट्स चैंबर ऑफ कॉमर्स ने हाई स्पीड रेल कोरिडोर में कानपुर को शामिल करने की मांग की है। इस बाबत पीएम, सीएम, रेलमंत्री व सांसद को पत्र भेजा। वाइस चेयरमैंन मयंक अग्रवाल ने बताया कि कानपुर जमाने से औद्योगिक नगरी है। इसके महत्व को किसी भी स्तर से अनदेखा नहीं किया जा सकता है। इसलिए रेल कोरिडोर में इसे शामिल करना जरूरी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...