हाईस्कोरिंग मैच में एके क्लब ने रजन इलेवन को चार विकेट से हराया
अमरोहा, जून 9 -- अमरोहा। शहर के मिनी स्टेडियम में खेले गए मैच में एके क्रिकेट क्लब ने रजन इलेवन को चार विकेट से हरा दिया। सेंटी गुप्ता ने लाजवाब प्रदर्शन किया। पहले चार विकेट लिए और बाद में बल्ले से कमाल दिखाते हुए नाबाद 63 रन की धमाकेदार पारी खेली। मंगलवार को खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रजन इलेवन की शुरुआत ठीकठाक रही। सलामी बल्लेबाज नजम अली ने 35 गेंदों में 28 रन जोड़े, लेकिन टीम का स्कोर तेजी से आगे नहीं बढ़ा सके। वहीं, मिडिल ऑर्डर में अनस खान और शहजाद शून्य पर पवेलियन लौट गए। एक समय टीम का स्कोर 95 रन पर 6 विकेट था और बड़ा स्कोर बनाना मुश्किल दिखाई दे रहा था लेकिन मुश्किल समय में मुकर्रब पाशा ने शानदार बल्लेबाजी की। 32 गेंदों में उन्होंने नाबाद 64 रन की पारी खेली, जिसमें 10 चौके और एक छक्का शामिल रहा। एके क्रिकेट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.