सहारनपुर, अप्रैल 24 -- देवबंद, संवाददाता। यूपी बोर्ड के गुरुवार को घोषित हुए हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में देवबंद के स्कूलों के विद्यार्थियों ने उत्कर्ष प्रदर्शन किया। केएल जनता इंटर कालेज के उदय प्रताप सिंह ने हाईस्कूल में 95.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में तृतीय स्थान प्राप्त किया। केएल जनता इंटर कालेज का हाईस्कूल का रिजल्ट 98 प्रतिशत और इंटरमीडिएट का परिणाम 90 प्रतिशत रहा। स्कूल के प्रबंधक दीपकराज सिंघल ने बताया कि हाईस्कूल के छात्र उदय प्रताप सिंह ने स्कूल में टॉपर रहने के साथ-साथ जनपद में तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि सितारा 92.66 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में दूसरा स्थान और तेजस 89.83 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल में तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड हाईस्कूल में अश्वनी और इंटरमीडिएट में अन्नत जिल...