शामली, मार्च 22 -- शहर के आरके इंटर कालेज कालेज में चल रहे यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के तीसरे दिन मूल्यांकन शांतिपूर्ण हुआ। इस दौरान डीआईओएस ने मूल्यांकन केन्द्र का निरीक्षण किया। केन्द्र पर हाईस्कूल की 69102 तथा इंटर की 56592 उत्तर पुस्तिकाऐं प्राप्त हुई। जिसमें से रविवार को शिक्षकों ने हाईस्कूल की 9459 तथा इंटर की 4644 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। डीआईओएस ऐश्वर्या जयसवाल ने मूल्यांकन केन्द्र का निरीक्षण किया और शिक्षकों को उचित दिशा निर्देश दियके। उप नियंत्रक प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार ने भी निरीक्षण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...