रामनगर, मार्च 31 -- रामनगर। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिकाएं जांचने का काम जारी है। मंगलवार तक मूल्यांकन केंद्रों में 30 प्रतिशत उत्तरपुस्तिकाएं चेक की जा चुकी हैं। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि हाईस्कूल में 112266 व इंटरमीडिएट में 102986 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। बताया कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च तक चली थी। 1261 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। विद्यार्थियों की उत्तरपुस्तिकाएं जांचने के लिए गढ़वाल मंडल में 16 व कुमाऊं मंडल में 13 मूल्यांन केंद्र बनाए गए हैं। बताया कि मूल्यांकन के कार्यों में अनुभवी शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। 27 मार्च से शुरू हुए मूल्यांकन का कार्य 10 अप्रैल तक चलेगा। अभी तक 30 प्रतिशत उत्तर पुस्तिकाएं जांचने का काम हो गया है...