हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का सुधार परीक्षा का रिजल्ट जारी
रामनगर, अगस्त 19 -- रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने बुधवार को साल 2026 की प्रथम सुधार परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। हाईस्कूल का उत्तीर्ण प्रतिशत 83.13 और इंटरमीडिएट का रिजल्ट 73.35 प्रतिशत रहा है। वहीं साल 2025 की तृतीय सुधार परीक्षा का परिणाम भी घोषित किया गया है। परिषद के सभापति वीपी सिमल्टी ने रिजल्ट जारी करते हुए बताया कि सुधार परीक्षाएं प्रदेश के 97 केंद्रों पर 22 जुलाई से 29 जुलाई के बीच कराई गई थीं। उत्तर पुस्तिकाओें का मूल्यांकन तीन से सात अगस्त तक कराया गया। हाईस्कूल सुधार परीक्षा में 5568 बालक व 2371 बालिकाएं शामिल हुए। बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 82.61 और बालिकाओं का 84.34 प्रतिशत रहा है। इंटरमीडिएट में 5845 बालक व 4673 बालिकाओं ने परीक्षा दी। 71.20 बालक और 76.07 बालिकाएं उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं हाईस्कूल साल 2025...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.