मथुरा, फरवरी 10 -- माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) द्वारा हाईस्कूल स्तर पर विज्ञान एवं गृहविज्ञान विषय में आंतरिक मूल्यांकन के स्थान पर प्रयोगात्मक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। बोर्ड प्रस्ताव को राज्यपाल ने स्वीकृति प्रदान करते हुए परिषद विनियमों में संशोधन को मंजूरी दे दी है। इन दोनों विषयों में अगले सत्र से प्रयोगात्मक परीक्षा आयोजित कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने जारी किए हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा इस संबंध में पूर्व में शासन को पत्र प्रेषित कर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा अधिनियम की धारा-16 (2) के अंतर्गत शासकीय स्वीकृति का अनुरोध राज्यपाल से किया गया था। शासन की स्वीकृति के बाद परिषद विनियमों के अध्याय-13 में संशोधन किया गया है। संशोधित विनियम के अनुसार हाईस्कूल स्तर पर...