मधेपुरा, सितम्बर 4 -- कुमारखंड। बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा इस वर्ष शिक्षक दिवस पर दिए जाने वाले राजकीय शिक्षक पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है और इसमें जिले से एकमात्र शिक्षिका का चयन किया गया है। जिन्हें पांच सितंबर को पटना में पुरस्कार दिया जाएगा। जिले के कुमारखंड प्रखंड के कावेश्वर उत्क्रमित हाईस्कूल रौता की एचएम डॉ नीलू रानी को चयनित किया गया है। उनके नाम की घोषणा होने पर स्कूल परिवार में खुशी का माहौल छा गया। शिक्षक शिक्षिकाओं व छात्रों ने एचएम को बधाई दी। बीईओ किशोर भास्कर ने बताया कि प्रखंड से शिक्षक दिवस पर राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना खुशी की बात है। यह भी पढ़ें- बिहार के 38 गुरुजी को मिलेगा राजकीय शिक्षक पुरस्कार, टीचर्स डे पर पटना में होंगे सम्मानित; लिस्ट बधाई देने वालों में स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं कामेश्वर प्रसाद यादव, सं...