आजमगढ़, फरवरी 26 -- आजमगढ़, संवाददाता। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा बुधवार को 273 केंद्रों पर सख्त पहरे के बीच हुई। हाईस्कूल में 6600 और इंटरमीडिएट में 5669 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा में नकल रोकने के लिए सचल दस्ता और सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार भ्रमण करते रहे। परीक्षा में किसी प्रकार की गड़बडी नहीं मिली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 273 केंद्रों पर दो पालियों में हुई। केंद्रों पर सघन तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में भेजा गया। प्रभारी डीआईओएस मनोज कुमार ने बताया कि पहली पाली में हाईस्कूल की विज्ञान और इंटर की संगीत और कला विषय की परीक्षा हुई। हाईस्कूल में पंजीकृत 83812 में से 77212 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। जबकि 6600 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया। इंटर में संगीत,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.