आजमगढ़, मार्च 13 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले के 273 केंद्रों पर चल रही यूपी बोर्ड की परीक्षा गुरुवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। पूर्व में इंटरमीडिएट की संस्कृत विषय का पेपर पहले खुलने के कारण गुरुवार को इस विषय की परीक्षा रिजर्व सेट से कराई गई। परीक्षा के अंतिम दिन हाईस्कूल में 33 और इंटर में 370 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए दोनों पालियों में सचल दल की टीमें लगातार परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करती रहीं। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि यूपी बोर्ड की परीक्षा जिले के 273 केंद्रों पर 18 फरवरी से शुरु हुई थी। अंतिम दिन गुरुवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल की कृषि विषय की परीक्षा हुई। इसमें कुल 731 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिनमें से 698 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 33 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे...