अंबेडकर नगर, अप्रैल 24 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। यूपी बोर्ड वर्ष 2026 के नतीजे गुरुवार शाम को आ गए। 10वीं में चित बहाल आदर्श बालिका इंटर कॉलेज पूरनपुर की छात्रा श्रिया ने 97.17% अंकों के साथ प्रदेश की मेरिट सूची में चौथा और जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इंटरमीडिएट में नगर के डॉ अशोक कुमार स्मारक इंटर कॉलेज की छात्रा अमूल्या वर्मा ने 94.20% अंक के साथ जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। परीक्षा परिणाम आने के बाद मेधावी खुशी से उछल पड़े। विद्यालय और परिवार में जश्न का माहौल दिखा। जनपद में और विद्यालय में टॉप करने वाले मेधावियों को विद्यालय में बुलाकर सम्मानित भी किया गया। यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड की परीक्षा में ग्रामीणांचल के मेधावियों का परचम परीक्षा परिणाम को देखने के लिए परीक्षार्थी काफी उत्सुक नजर आए। जैसे ही 4:00 बजे बोर्ड ने परिणाम...