कन्नौज, अप्रैल 24 -- सिंह वाहिनी रोड पर स्थित कन्हैयालाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में छात्र-छात्राओं के बेहतर प्रदर्शन पर उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। छात्रों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। हाईस्कूल में शुभ 92.50, अंश 91, रंजना ने 90 फीसदी अंक हासिल किए। केशव त्रिपाठी 89.50, आर्यांश 89 फीसदी अंक हासिल किए। इंटरमीडिएट में विश्वास अवस्थी 89.4, मयंक राठौर 88.8, करन 88.2 , तन्मय कुशवाहा 87.6, हर्षित कुमार 87.6, मिलन पांडेय 85.8 प्रतिशत अंक हासिल किए। अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, प्रबंधक विवेकानंद भारद्वाज, प्रधानाचार्य जितेंद्र पांडेय ने सफल छात्रों को बधाई दी। प्रधानाचार्य ने कहा कि सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण व अभिभावकों के सहयोग से मिली है। यह भी पढ़ें- सूरसती सहादेव कॉलेज में बालिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.