हाईस्कूल में लविश और इंटर में वंशिका जिला टॉपर
हरिद्वार, अप्रैल 25 -- उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इंटर में वंशिका ने जिला टॉप कर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है तो हाईस्कूल में लविश ने अव्वल रहकर जिले का मान बढ़ाया है। दोनों कक्षाओं में कई छात्रों ने भी परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन कर हरिद्वार को गौरवान्वित किया है। इंटरमीडिएट में जिला टॉप करने वाली वंशिका सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर की छात्रा हैं। उन्होंने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है, जो प्रदेश की मेरिट में तीसरा स्थान है। वहीं, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सेक्टर-2 की छात्रा कशिश शर्मा ने 96.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा और प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है। यह भी पढ़ें- तनीषा ने रचा इतिहास, इंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.