अमरोहा, अप्रैल 24 -- अमरोहा। यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में पिछले साल की तुलना में जिले का रिजल्ट प्रतिशत बढ़ा है। साल 2025 में हाईस्कूल में जिले का रिजल्ट 92.92 प्रतिशत रहा था जबकि इस बार 93.74 फीसदी रहा है। गत वर्ष की तुलना में इस बार रिजल्ट में 0.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। गत वर्ष हाईस्कूल रिजल्ट प्रतिशत में अमरोहा प्रदेश में 15वें स्थान पर था जबकि इस बार छठे स्थान पर है। वहीं इस बार इंटरमीडिएट का रिजल्ट प्रतिशत गत वर्ष की तुलना में घटा है। गत वर्ष की तुलना में 1.63 प्रतिशत रिजल्ट गिरा है। पिछले साल जिले का इंटरमीडिएट का रिजल्ट 90.05 प्रतिशत रहा था जबकि इस बार 88.87 प्रतिश्त रहा। यह भी पढ़ें- हाईस्कूल का 89.84 और इंटरमीडिएट का रिजल्ट रहा 82.85 प्रतिशत इंटरमीडिएट रिजल्ट प्रतिशत में अमरोहा प्रदेश में दूसरे स्थान पर था, इस बार तीसरे स्थ...