हाईस्कूल में प्रायोगिक परीक्षा के नियम बदले, पांच अंक का होगा आंतरिक मूल्यांकन
बरेली, सितम्बर 9 -- बरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने हाईस्कूल स्तर पर विभिन्न विषयों की प्रायोगिक परीक्षा के नियमों में संशोधन किया है। क्षेत्रीय सचिव रेखा दिवाकर ने बताया कि शासन के निर्देश पर विनियम-3 में बदलाव किया गया है। संशोधित व्यवस्था के तहत विज्ञान और गृह विज्ञान को छोड़कर अन्य विषयों में प्रायोगिक कार्य का पांच अंकों का आंतरिक मूल्यांकन प्रोजेक्ट कार्य के आधार पर किया जाएगा। वहीं विज्ञान एवं गृह विज्ञान विषय में 30 अंकों की प्रायोगिक परीक्षा परिषद द्वारा आयोजित कराई जाएगी। प्राप्त अंकों को प्रमाणपत्र और अंकपत्र में प्रदर्शित किया जाएगा। मंडल के जिला विद्यालय निरीक्षकों को संशोधित व्यवस्था का विद्यालयों में व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- हाईस्कूल : विज्ञान-गृह विज्ञान में प्रैक्टिकल ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.