बागपत, अप्रैल 24 -- बागपत। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के घोषित हुए परीक्षा परिणाम में जनता वैदिक इंटर कॉलेज की छात्रा जाहन्वी जैन व सावन पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्र तुषार ने संयुक्त रूप से 93 फीसदी अंकों के साथ जनपद टॉप किया। इस बार जनपद बागपत में हाईस्कूल परीक्षा में कुल 13417 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिनमें से 7383 बालक व 6250 बालिकाएं शामिल थी। गुरुवार को घोषित हुए परीक्षा परिणाम में छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। जनता वैदिक इंटर कॉलेज बड़ौत की छात्रा जाहन्वी जैन व सावन पब्लिक इंटर कॉलेज छपरौली के छात्र तुषार ने संयुक्त रुप से 93 फीसदी अंकों के साथ जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- इंटर में अवि तोमर ने किया जिला टॉप, प्रदेश में चौथा स्थान गुडविल इंटर कॉलेज किरठल की छात्रा शताक्षी रुहेला ने 92.67 फीसदी अंकों क...