जौनपुर, अप्रैल 30 -- जौनपुर, संवाददाता। इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन(आईसीएसई) बोर्ड ने गुरुवार को हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। जनपद में आईसीएसई बोर्ट के सभी स्कूलों का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। हाईस्कूल की परीक्षा में सेंट जॉन्स स्कूल जौनपुर के उस्मान खान और इंटरमीडिएट में इसी स्कूल के उस्मान अहमद ने जिला टॉप किया। दोनों ने 97 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर मेधा पर परचम लहराया। सुबह करीब 11 बजे जारी हुए परीक्षा परिणाम को देखने के लिए छात्र-छात्राएं काफी उत्साहित नजर आए। जैसे ही परिणाम वेबसाइट पर दिखा छात्र खुशी से उछल पड़े। सेंट जॉन्स स्कूल के हाईस्कूल परीक्षा में पंजीकृत कुल 135 विद्यार्थियों में से 82 बालक और 53 बालिकाएं थीं। सभी सफल रहीं। इंटरमीडिएट परीक्षा में 64 छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जिनमें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.