कन्नौज, अप्रैल 24 -- शहर के गुरुकुल एकेडमी इंटर कालेज में यूपी बोर्ड के घोषित हुए परीक्षाफल में छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। हाईस्कूल में आलिया नसीम ने 89 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया। 87 प्रतिशत अंक हासिल कर निशू पाल दूसरे, 84 प्रतिशत अंक हासिल शोभित पाल तीसरे स्थान पर रहे। इंटरमीडिएट में हर्ष सिंह 78 फीसदी अंक हासिल कर पहले स्थान पर रहे। प्रबंधक नितीष चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण व अभिभावकों के सहयोग की वजह से यह परिणाम आया है। यह भी पढ़ें- राजपूताना रेजीमेंट इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं का सम्मान बोर्ड परीक्षा यह भी पढ़ें- गजरूप सिंह इंटर कॉलेज का रहा शानदार प्रदर्शन यह भी पढ़ें- हाईस्कूल में बढ़ा और इंटर में गिरा ग्राफ, 2024 के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ सक...