विकासनगर, दिसम्बर 23 -- ब्लॉक के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पश्चिमीवाला की जमीन के सीमांकन की मांग स्थानीय लोगों ने तहसील प्रशासन से की है। मंगलवार को इस आशय का ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपते हुए लोगों ने बताया कि सीमांकन नहीं होने के कारण स्कूल की जमीन पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण किया जा रहा है। इसके साथ ही स्कूल की सुरक्षा दीवार निर्माण में भी अड़चन आ रही है। ज्ञापन सौंपने वालों में पीटीए अध्यक्ष शकील अहमद, मीना, विमला, प्रियंका, गीता देवी, शकुंतला, लक्ष्मी, कुसुमलता, बबीता, फरीदा, विनीता आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...