प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 24 -- सुवंसा, हिन्दुस्तान संवाद। सुवंसा के कैप्टन बीपी यादव इंटर कॉलेज के छात्रों ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस वर्ष विद्यालय के कई विद्यार्थियों ने उच्च अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की।विद्यालय की छात्रा अंशिका पटेल ने 92.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, शुभम पटेल ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा शुभम यादव ने 90.50 प्रतिशत अंक हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अर्जुन राम बिंद, शिक्षक दीपक पांडेय, रमेश चंद्र यादव, सुरेश चंद्र, अंजली पांडेय, अंकित मौर्या आदि ने खुशी जताते हुए सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी। यह भी पढ़ें- छात्राओं ने छात्...