सीवान, मई 1 -- रघुनाथपुर, एक संवाददाता। किसान मजदूर उच्च विद्यालय टारी में नव नामांकित छात्र-छात्राओं के स्वागत के लिए भव्य समारोह सह शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ नव प्रवेशित विद्यार्थियों पर पुष्प वर्षा कर गर्मजोशी से स्वागत के साथ हुआ। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई। छात्राओं ने मधुर स्वागत गान प्रस्तुत कर पूरे माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में शिक्षकों एवं अभिभावकों ने छात्रों के सर्वांगीण विकास, अनुशासन और बेहतर शैक्षणिक वातावरण पर अपने विचार साझा किए। वक्ताओं ने कहा कि विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय से ही बच्चों का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- जनवि में अभिभावक-शिक्षक परिषद पीटीसी का हुआ गठन विभिन्न मुद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.