मेरठ, मई 2 -- शनिवार को संयुक्त व्यापार मंडल सरधना ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में जिला टॉप करने वाली छात्रा अदिबा मिर्जा के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्हें प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। अदिबा ने प्रारंभिक शिक्षा वीर बाल सदन से प्राप्त की और बाद में संत जॉर्ज इंटर कॉलेज, सरधना में अध्ययन किया। कक्षा 9 में प्रिंसिपल सिस्टर मीना नायडू ने उनकी प्रतिभा को पहचानकर विशेष मार्गदर्शन दिया। उनकी मेहनत और सही दिशा का परिणाम रहा कि उन्होंने जिले में पहला स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि अदिबा की सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और प्रेरणा है। यह भी पढ़ें- मेधावी छात्रों को सम्मानित किया उन्होंने छात्रों से उनसे सीख लेने की अपील की। इस मौके पर डॉ. शाकिर हसन, जावेद अली, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.