हाईस्कूल छात्र ने बोर्ड परीक्षा से एक दिन पहले जान दी
लखनऊ, फरवरी 16 -- पीजीआई क्षेत्र के ईश्वरी खेड़ा में बोर्ड परीक्षा से एक दिन पूर्व सोमवार सुबह 16 वर्षीय हाईस्कूल के छात्र ने जान दे दी। घर के अंदर फंदे पर उसका शव लटका मिला। पुलिस का दावा है कि छात्र परीक्षा को लेकर तनाव में था। पीजीआई स्थित अपेक्स ट्रॉमा सेंटर चौकी प्रभारी अनुराग पांडेय के अनुसार लकी क्षेत्र स्थित स्कूल से 10वीं का छात्र था। उसकी मां रेखा सुबह काम पर गई थीं। बड़ा भाई रौनक ड्यूटी पर था। इस दौरान करीब सवा दस बजे उसने फांसी लगा ली। रेखा काम से लौटीं तो काफी देर तक दरवाजा खटखटाती रहीं। कोई उत्तर न मिलने पर पड़ोसियों को बुलाया। दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो वह फंदे से लटका मिला। परिजन और पड़ोसी पीजीआई एपेक्स ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवारीजनों ने बताया कि मंगलवार से परीक्षा शुरू होने वाली थी। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.