हाईस्कूल छात्र की हत्या कर झाड़ी में फेंका शव
प्रयागराज, मई 19 -- मेजा/सिरसा, हिन्दुस्तान टीम। मेजा रोड रेलवे स्टेशन के समीप झाड़ियों में मंगलवार सुबह रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान पांती गांव के हाईस्कूल छात्र 14 वर्षीय समीर के रूप में हुई। इकलौते बेटे की मौत की सूचना पर मिलते ही परिजन भी रोते बिलखते पहुंच गए। परिजनों ने गांव के ही आठ लोगों के खिलाफ पुरानी रंजिश में हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाते हुए नामजद मुकदमा दर्ज कराया। मेजा पुलिस तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।पांती मेजा रोड निवासी पल्लेदार राजाराम की दो बेटियों से छोटा इकलौता बेटा समीर सोमवार शाम घर से निकला था। यह भी पढ़ें- संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे किनारे किशोर का पड़ा मिला शव देर रात तक समीर के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। मंगलवार सुबह रेलवे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.