हाईस्कूल छात्रा सहेली संग लापता
लखनऊ, मई 7 -- लखनऊ, संवाददाता कृष्णा नगर इलाके में बुधवार को घर से स्कूल के लिए निकली 10वीं की छात्रा सहेली संग लापता हो गई। उन्नाव औरास निवासी किरन वर्मा के मुताबिक वह बेटी रागिनी (17) के साथ कृष्णा नगर न्यू इंद्रपुरी में रहती हैं। बेटी कक्षा 10 में पड़ोस के निजी स्कूल में पढ़ती है। वह बुधवार को हाईडिल कॉलोनी निवासी सहेली ललिता रावत के साथ स्कूल गई थी। शाम तक दोनों घर नहीं लौटी। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें- दसवीं की छात्रा सहेली संग लापता, पुलिस जांच में जुटी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.