गोरखपुर, फरवरी 28 -- पीपीगंज, हिंदुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के एक गांव की हाईस्कूल छात्रा का शुक्रवार सुबह कथित रूप से नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण कर लिया गया। छात्रा कोचिंग जाने के लिए निकली थी, तभी गली में बाइक सवार युवक उसे बहला-फुसलाकर गोरखपुर शहर ले गया। कोचिंग सेंटर पर न मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने छात्रा को बरामद कर लिया। सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर आरोपी इमरान निवासी कल्याणपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। घटना से छात्रा का एक परीक्षा पत्र भी छूट गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.