मथुरा, फरवरी 27 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड परीक्षा शुक्रवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल गणित के सवालों से और द्वितीय पाली में इँटर मीडिएट के भौतिक विज्ञान के प्रश्नों को देखकर परीक्षार्थी कुछ उलझे । जनपद में हाईस्कूल गणित, इंटरमीडिएट व्यवसायिक व भौतिक विज्ञान की परीक्षा शांतिपूर्वक हुई। तीन विषयों की दो पाली में हुई परीक्षा में 49156 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि 4084 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए नहीं पहुंचे। किसी भी परीक्षा केन्द्र पर नकल की कोई सूचना नहीं मिली। शुक्रवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल गणित और इंटरमीडिएट की व्यवसायिक विषय की परीक्षा 119 परीक्षा केन्द्रों पर हुई। कंट्रोल रूम प्रभारी बिन्नी कुमार ने बताया कि आज की हाईस्कूल गणित की परीक्षा के लिए पंजीकृत कुल 24864 परीक्षार्थियों में से 23098 परीक्षार्थी परीक्षा ...