बांदा, फरवरी 27 -- बांदा। संवाददाता यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर मीडिएट परीक्षा जनपद के निर्धारित केंद्रों पर हुई। प्रथम व द्वितीय पाली में परीक्षा केंद्र पर प्रवेश तलाशी के बाद दिया गया। माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए जनपद में 64 परीक्षा केंद्र निर्धारित हैं। बोर्ड परीक्षा की समय सारिणी के अनुसार इंटरमीडिएट प्रथम पाली में व्यावसायिक शिक्षा की परीक्षा हुई इसमें कुल पंजीकृत 699 के सापेक्ष 669 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 30 परीक्षार्थी केंद्रों में परीक्षा देने नहीं आए। इसी तरह हाईस्कूल परीक्षा प्रथम पाली में गणित विषय की परीक्षा हुई। कुल पंजीकृत 16064 परीक्षार्थी के सापेक्ष 15241 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। इनमें 823 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा देकर निकले छात्र-छात्राओं ने कहा कि गणित विषय के प्रश्नों ने उलझाकर रख ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.