मुजफ्फर नगर, फरवरी 27 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाओं के क्रम में शुक्रवार को जनपद के 72 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित गणित विषय की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में 19760 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 919 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में 479 परीक्षार्थी उपस्थित रहे तथा 12 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक हुई। इसमें हाईस्कूल के परीक्षार्थियों के लिए गणित विषय की परीक्षा हुई। इस पाली में कुल 19,760 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे, जबकि 919 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया। इसी पाली में इंटरमीडिएट के व्यवसायिक शिक्षा वर्ग के लिए परीक्षा संपन्न हुई। जिसमें केवल 12 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। इसके बाद दोपहर की दूसरी पाली 2 बजे से 5:15 बजे तक चली। इसमें इंटर...