फिरोजाबाद, फरवरी 27 -- शुक्रवार को गणित की परीक्षा में फर्जीवाड़ा कर परीक्षा देने पहुंचा फर्जी परीक्षार्थी केंद्र व्यवस्थापक की सक्रियता से पकड़ में आ गया। परीक्षार्थी ने सख्ती से पूछताछ के दिन में पूरा राज उगल दिया। आरोपी अपनी बुआ के बेटे के स्थान पर गणित की परीक्षा देने के लिए आया था। फर्जी परीक्षार्थी को केंद्र व्यवस्थापक ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया। शुक्रवार को सुबह की पाली में यूपी बोर्ड गणित की परीक्षा थी। परीक्षा में पहले दिन से ही सख्ती बनी हुई है। गणित की परीक्षा में परीक्षा केंद्रों पर विशेष सावधानी बरती गई। सभी परीक्षार्थियों के फोटो का प्रवेशपत्र से मिलान किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक धीरेंद्र कुमार का उड़नदस्ता भी सुबह से सक्रिय रहा। वहीं नवादा स्थित परीक्षा केंद्र कारगिल अमर शहीद इंटर कॉलेज नवादा पर केंद्र व्यवस्थापक को क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.