फतेहपुर, फरवरी 28 -- फतेहपुर, संवाददाता। चाक चौबंद व्यवस्थाओं के बीच कराई जा रही यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में शुक्रवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल के गणित की परीक्षा में पांच मुन्नाभाई (साल्वर) धरे गए। एक ही परीक्षा केन्द्र में परीक्षार्थियों के स्थान में परीक्षा दे रहे थे। डीआईओएस के निर्देश पर केन्द्र व्यवस्थापक की तहरीर पर पांचों साल्वरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। वहीं जिन विद्यालयों से छात्र पंजीकृत हैं, उनके खिलाफ भी साजिश का मामला दर्ज कराते हुए उनके विद्यालय के खिलाफ मान्यता प्रत्याहरण की कार्यवाही की जाएगी। सुबह की पाली में सभी 117 केन्द्रों में हाईस्कूल की गणित की परीक्षा आयोजित की गई। डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि एक दिन पूर्व इनपुट मिला था कि कुछ साल्वर परीक्षा दे रहे हैं। तो उन सेंटरों में जिम्मेदारों को विशेष निर्देश द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.