हाईस्कूल के 919 परीक्षार्थियों ने छोड़ी सामाजिक विज्ञान की परीक्षा
रुद्रपुर, मार्च 11 -- रुद्रपुर। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी के बीच उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्वक चल रही है। बुधवार को हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की गई। जिले में उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में पंजीकृत 21,303 परीक्षार्थियों में से 20,384 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि 919 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी के बाद ही कक्ष में प्रवेश दिया गया। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित हुई। परीक्षा नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराई गई। मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.