रुद्रपुर, मार्च 16 -- रुद्रपुर, संवाददाता। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी के बीच उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्वक चल रही है। जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को हाईस्कूल की संस्कृत और इंटरमीडियट की इतिहास और व्यवसायिक अध्ययन विषय की परीक्षाएं आयोजित की गई। जिले में उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में पंजीकृत 16,977 परीक्षार्थियों में से 16,192 शामिल हुए। जबकि 785 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। हाईस्कूल संस्कृत में पंजीकृत 12,796 परीक्षार्थियों में से 12,176 ने परीक्षा दी, जबकि 620 अनुपस्थित रहे। इंटरमीडियट की इतिहास विषय में पंजीकृत 2,757 में से 2,636 ने परीक्षा दी, जबकि 121 अनुपस्थित रहे। व्यवसायिक अध्ययन विषय में पंजीकृत 1,424 में से 1,380 ने परीक्षा दी, जबकि 44 अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रवेश ...