संभल, मार्च 11 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की चल रही बोर्ड परीक्षाओं में मंगलवार को हाईस्कूल की चित्रकला तथा इंटरमीडिएट की कृषि रसायन विज्ञान, सामान्य आधारिक विषय, गृह विज्ञान व वाणिज्य की परीक्षाओं में कुल 1680 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा कड़ी निगरानी की व्यवस्था की गई थी। प्रथम पाली में हाईस्कूल चित्रकला की परीक्षा में 24885 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 23394 ने परीक्षा दी, जबकि 1491 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इसी पाली में इंटरमीडिएट की कृषि रसायन विज्ञान व सामान्य आधारित विषय में 317 परीक्षार्थियों में से 305 उपस्थित हुए और 12 छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुए। दूसरी पाली में इंटर गृह विज्ञान व वाणिज्य वर्ग की परीक्षा में 4501 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.