बलिया, फरवरी 26 -- बलिया। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं जिले में सकुशल संचालित हो रही हैं। बुधवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल के विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा के लिए कुल 57 हजार 936 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इनमें से 52 हजार 361 ही परीक्षा में शामिल हुए। 5575 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। इसी प्रकार दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के रसायन विज्ञान और संस्कृत विषय की परीक्षा हुई। इसमें कुल 4168 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इनमें 4140 संस्थागत तथा 28 व्यक्तिगत परीक्षार्थी थे। बुधवार को माध्यमिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक राजेन्द्र प्रसाद व संयुक्त निदेशक नवल किशोर भी जिले में पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने अलग-अलग क्षेत्रों मे परीक्षा केद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान कहीं से किसी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.