किशनगंज, अप्रैल 15 -- किशनगंज। किशनगंज स्थित इंटर उच्च विद्यालय में पूर्व प्रधानाध्यापक पर स्कूल की पुरानी दीवार की लगभग डेढ़ लाख ईंट (कीमत लाखों में) बेचकर राशि के बंदरबांट के आरोप लगे हैं। वर्तमान प्रभारी प्रधानाध्यापक सुभाष चन्द्र वर्मा द्वारा माध्यमिक शिक्षा निदेशक एवं क्षेत्रीय उप शिक्षा निदेशक, पूर्णिया को भेजे गए पत्रों से पूरे मामले का खुलासा हुआ है। पत्र में कहा गया है कि सबसे गंभीर आरोप विद्यालय की पुरानी चाहरदीवारी से जुड़ा है। पत्र के अनुसार, लगभग 250 फीट से 800 फीट लंबाई और 7 फीट उंची पुरानी बाउंड्री वॉल की ईंटों को पूर्व प्रधानाध्यापक द्वारा बेच दिया गया। इन ईंटों की संख्या करीब डेढ़ लाख बताई जा रही है, जिसकी कीमत लाखों रुपये में आंकी जा रही है। यह भी पढ़ें- मुझसे नहीं, पूर्व प्राचार्य के समय का मांगा हिसाब : प्रो. ममता हालांकि...