हाईस्कूल के नौ, इंटरमीडिएट के दस मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मनित
कन्नौज, जून 1 -- कन्नौज। कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में सोमवार को हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के 19 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। हाईस्कूल के नौ व इंटरमीडिएट के दस छात्रों का माल्यार्पण किया गया। छात्रों को स्मृति चिन्ह व इक्कीस हजार की प्रोत्साहन राशि की डेमो चेक प्रदान की गई। यूपी बोर्ड के घोषित हुए रिजल्ट में छात्र अवनीश, इंटरमीडिएट में योगेश, संस्कृत बोर्ड में हाईस्कूल की छात्रा सृष्टि को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया। समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने मेधावी छात्रों को सम्मानित करते हुए कहा कि किसी भी बच्चे के व्यक्तित्व निर्माण में परिवार और विद्यालय की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है। माता-पिता बच्चे के प्रथम शिक्षक होते हैं। विद्यालय उसके ज्ञान, संस्कार और कौशल को दिशा प्रदान करता है। कहा कि शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.