मुजफ्फरपुर, जनवरी 12 -- पारू। पारू हाईस्कूल का सोमवार को राजद विधायक शंकर प्रसाद यादव ने निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि एस्टीमेट के अनुसार विद्यालय भवन का निर्माण नहीं कराया गया है। विद्यालय शिक्षा समिति के गठन के संबंध में प्रभारी हेडमास्टर कमलेंद्र शर्मा ने बताया कि पूर्व के हेडमास्टर अभी तक कई संचिका का प्रभार नहीं दिए हैं। विधायक ने कहा कि डीएम को मामले से अवगत कराया जाएगा। ग्रामीणों ने विधायक से कहा कि विद्यालय परिसर में कई पेड़ थे, जो गायब है। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष सत्यदेव पंडित, शंभू राय, अरुण पासवान, शशिभूषण सिंह, शंभू राय, मो. फारूक आजम, मनोज साह आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.