जौनपुर, फरवरी 28 -- जलालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। भाऊपुर गांव के पास शुक्रवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल की परीक्षा देकर बाईक से घर लौट रहे एक छात्र को मुंह बांधे कुछ बाईक सवार युवकों ने तमंचे की मुठिया से सिर पर वार कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। घायल छात्र का सीएचसी रेहटी पर उपचार कराया गया। केराकत थाना क्षेत्र के कटहरी बीरमपुर गांव निवासी हाईस्कूल का छात्र आदर्श सिंह क्षेत्र के कुटीर इंटर कालेज चक्के में पड़ता है। उसका सेंटर मथुरा प्रसाद इंटर कॉलेज भाऊपुर गया है। छात्र प्रथम पाली में गणित का पेपर देने गया था। परिजनों के मुताबिक वह अपनी बाईक से अपने एक साथी के साथ वापस घर लौट रहा था। कॉलेज से करीब 100 मीटर दूर विद्यालय से आगे बढ़ा था तभी तीन बाईकों से मुंह बांधे कुछ लोग पहुंचे और आदर्श को रुकने का इशारा किया। वह रुक गया तो गाली-गलौज देते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.