लखीमपुरखीरी, मार्च 23 -- यूपी बोर्ड की कापियों का मूल्यांकन ईद के दिन स्थगित रहा। इसके बाद फिर से शुरुआत हो गई है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मूल्यांकन चल रहा है। खीरी जिले के तीन मूल्यांकन केन्द्रों पर बोर्ड की कापियों का मूल्यांकन चल रहा है। हाईस्कूल की 78,838 और इण्टरमीडिएट की 57246 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। मंडलीय कंट्रोल रूम से भी इसकी निगरानी की जा रही है। मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डा. दिनेश कुमार ने बताया कि यूपी बोर्ड की कापियों का मूल्यांकन कार्य 18 मार्च से चल रहा है। मंडलीय कंट्रोल रूम से सभी छह जिलों के मूल्यांकन केन्द्रों पर नजर रखी जा रही है। मूल्यांकन केन्द्रों पर बिना परिचय पत्र के किसी के भी प्रवेश की अनुमति नहीं है। मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी ने बताया कि जिले में मूल्यांकन के लिए अब तक हाईस्...