गोंडा, मार्च 10 -- रुपईडीह (गोंडा), संवाददाता। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा का अंतिम पेपर देने बाइक से जा रहा एक छात्र गोंडा बलरामपुर हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घर में उसकी छोटी बहन की लगन रस्म होनी थी, मेहमान आना शुरू हो चुके थे और खुशी का माहौल था, लेकिन इस खबर ने पल भर में सारी खुशियां मातम में बदल दीं। कौड़िया थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत छितौनी के कस्बा आर्यनगर निवासी मोहम्मद कलीम का 16 वर्षीय पुत्र जावेद मंगलवार सुबह बाइक से सुभागपुर स्थित कुंज बिहारी इंटर कॉलेज में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा देने जा रहा था। गोंडा बलरामपुर हाईवे पर बकठोरवा गन्ना क्रय केंद्र के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.