गाजीपुर, मार्च 12 -- मरदह। मरदह थाना के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी घर से हाईस्कूल की परीक्षा देने गयी लेकिन घर नहीं लौटी। हर जगह खोजकर परेशान किशोरों के पिता ने इस्टाग्राम पर किशोरी से बात करने वाले युवक राजेश चौहान के विरुद्ध बहला फुसला कर अपहरण का केस दर्ज कराया। आरोप लगाया है कि युवक किशोरी को अज्ञात स्थान पर रखा हुआ है। युवक के मोबाइल पर काल करने पर किशोरी से शादी करने की बात कही जा रही है। पुलिस केस दर्ज कर तलाश में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.