मेरठ, मार्च 11 -- दौराला क्षेत्र स्थित सेंटर पर हाईस्कूल की परीक्षा देने आई छात्रा संदिग्ध हालत में लापता हो गई। छात्रा के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने साथी छात्राओं के घर और परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर जानकारी की, लेकिन छात्रा का कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने लावड़ के सैनीनगर निवासी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दौराला थाने पर दी तहरीर में पीड़ित पिता ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी लावड़ क्षेत्र के कॉलेज में कक्षा 10वीं की छात्रा है। मंगलवार को उसकी बेटी गांव की ही तीन छात्राओं के साथ दौराला क्षेत्र के एक परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने गई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद उसकी बेटी घर नहीं पहुंची। परिजनों ने बेटी की साथी छात्राओं और टेंपो चालक के घर पहुंचकर जानकारी की, तो पता चला की परीक्षा के बाद लापता बेटी घंटों बाद तक भी टेंपो के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.