बदायूं, फरवरी 26 -- बिल्सी, संवाददाता। नगर के मोहल्ला संख्या आठ निवासी दो छात्रों ने अपने साथ पढ़ने वाले साथियों पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। नगर के मोहल्ला संख्या आठ निवासी अनस ने बताया कि वह बुधवार दोपहर को हाईस्कूल की परीक्षा देकर अपने साथी सुबनेश के साथ बाइक से नागरझूना से बिल्सी लौट रहे थे। आरोप है कि बिल्सी-वजीरगंज मार्ग स्थित बांस बरौलिया गांव के पास उनके साथ पढ़ने वाले एक अन्य छात्र ने अचानक उनकी बाइक में हाथ मार दिया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में दोनों छात्र घायल हो गए। आरोप है कि इसके बाद उनके साथ मारपीट भी की। घटना के बाद दोनों छात्रों ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहर...