हाईस्कूल की द्वितीय बोर्ड परीक्षा के लिए एलओसी जमा करने के निर्देश
रामपुर, मार्च 19 -- सीबीएसई ने हाईस्कूल की दूसरी बोर्ड परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की सूची जमा करने का कार्यक्रम जारी किया है। नई शिक्षा नीति के तहत सीबीएसई ने दो बोर्ड परीक्षा प्रणाली लागू की है, जिसकी अधिसूचना 25 जून को जारी की गई थी। इस व्यवस्था के अनुसार, हाईस्कूल के छात्रों को मई में होने वाली दूसरी बोर्ड परीक्षा में अधिकतम तीन विषयों में अपने अंक सुधारने का मौका मिलेगा। यह परीक्षा पहली बार आयोजित की जा रही है, इसलिए बोर्ड ने परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की संख्या और उनके चुने गए विषयों की जानकारी जुटाने के लिए एलओसी जमा करने का कार्यक्रम तय किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.