कानपुर, अप्रैल 18 -- चकेरी। घर से स्कूल के लिए निकली हाईस्कूल की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। इसके बाद छात्रा के परिजनों ने एक युवक पर अपहरण का आरोप लगाकर मामला दर्ज कराया है। चकेरी निवासी महिला के अनुसार, उनकी 14 वर्षीय बेटी हाईस्कूल की छात्रा है। 16 अप्रैल की सुबह बेटी घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। लेकिन, दोपहर तक वापस नहीं आई। इस पर परिजनों ने बेटी की तलाश शुरू की लेकिन उसका कुछ पता नही चल सका। इसके बाद उन्होंने रूपेश नाम के युवक पर बेटी का अपहरण कर लेने का आरोप लगाकर चकेरी थाने में शिकायत की। यह भी पढ़ें- दो किशोरियां घर हुईं गायब, अपहरण की आशंका थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि आरोपित युवक पर मामला दर्ज कर किशोरी समेत आरोपित की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.