चंदौली, फरवरी 28 -- चंदौली। संवाददाता यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा जिले में नौवें दिन शुक्रवार को भी नकलविहीन और शुचितापूर्ण ढंग से सकुशल कराया गया। इस दौरान सुबह की प्रथम पाली में हाईस्कूल की गणित विषय की परीक्षा हुई। इसमें 22718 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। इसके सापेक्ष 21006 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। वहीं 1712 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। इसी तरह शाम की द्वितीय पाली में इंटर भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा में 13523 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसके सापेक्ष 12681 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मलित हुए। वहीं 842 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा के दौरान विभिन्न केंद्रों पर गठित पांच सचल दल टीम ने चक्रमण किया। वहीं जिले स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम से सभी केंद्रों की सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.